Friday, 23 March 2012
नौकरियों के लिए पंजीकरण जरूरी
लखनऊ (एसएनबी)। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डा. वकार अहमद शाह ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण शीघ्र ही अनिवार्य किया जाएगा। इससे जहां प्रदेश के बेरोजगारों का सही आंकड़ा सामने आ सकेगा वहीं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में भी आसानी होगी। इसके अलावा सरकार सभी दुकानों एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का भी पंजीकरण कराएगी। दुकानों के पंजीकरण के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में कैंप लगाये जाएंगे। यह जानकारी श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डा. शाह ने ‘राष्ट्रीय सहारा’ को एक बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की है। इस दिशा में पहला सार्थक कदम बेरोजगारों का सही आंकड़ा इकट्ठा करना है। इसके लिए सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जिन बेरोजगारों को (शेष पेज 2) सभी दुकानों व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का भी होगा सेवायोजन कार्या लय में पंजीकरण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment